विस्तारा ने मुंबई से कोलम्बो के बीच शुरू की सीधी उड़ान सेवा

विस्तारा एयरलाइंस ने 25 नवम्बर से मुंबई से कोलम्बो के बीच एक सीधी फ्लाइट शुरू कर दी है। ये फ्लाइट Airbus A320neo विमान के जरिए चलाई जा रही है। इस एयरक्राफ्ट में बिजनेस क्लास, इकोनॉमी क्लास और प्रीमियम क्लास उपलब्ध रहेंगी।


ये है फ्लाइट की टाइमिंग
मुंबई से ये फ्लाइट सुबह 11 बजे रवाना होगी और दोपहर लगभग 1.25 बजे कोलम्बो पहुंचेगी। वापसी में कोलम्बो से ये फ्लाइट 2.25 बजे चलेगी और शाम को 05 बजे मुंबई पहुंचेगी। टिकटों की बुकिंग विस्तारा एयरलाइंस की वेबसाइट के जरिए ऐप के जरिए और कंपनी के अधिकृत एजेंटों के जरिए की जा सकती है।



इसी महीने शुरू की थी दिल्ली से तिरुवनंतपुरम के लिए हवाई सेवा
विस्तारा दिल्ली और तिरुवनंतपुरम बीच भी इसी महीने उड़ान शुरू की है। एयरलाइन ने दक्षिण भारत में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुये वह 9 नवंबर को इस दैनिक उड़ान सेवा की शुरुआत की।